घाघरा: मैट्रिक और इंटर में शत प्रतिशत रिज़ल्ट के लिए बीडीओ ने घाघरा प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय का निरीक्षण किया
Ghaghra, Gumla | Oct 11, 2025 उपायुक्त के निर्देशानुसार घाघरा बीडीओ दिनेश कुमार ने प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय घाघरा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय के शिक्षकों के साथ बैठक कर मैट्रिक एवं इंटर परीक्षा में बेहतर परिणाम छात्राओं के लाने को लेकर विस्तृत चर्चा की। बीडीओ ने शिक्षकों से कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है।