घाघरा: तुम्जों गांव में कार्तिक मेला का आयोजन किया गया
Ghaghra, Gumla | Oct 9, 2025 घाघरा प्रखंड के तुम्जों गांव में परंपरागत तरीके से कार्तिक मेला का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष अरुण कुमार पांडे तथा जिला परिषद सदस्य मानती उरांव,स्थानीय मुखिया सोमारी देवी शामिल हुईं। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गई। मेला में आसपास के कई गांवों से लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए।