देवास। शहर में 'मधुबाला' ट्रैवल्स की बसों से जुड़े हादसे लगातार दूसरे दिन भी सामने आए हैं। शुक्रवार को बस की टक्कर से महिला की मौत के बाद शनिवार दोपहर एबी रोड स्थित जिला न्यायालय के सामने एक और हादसा हो गया।
जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 1:30 बजे मधुबाला ट्रैवल्स की तेज रफ्तार बस क्रमांक MP 04 PA 2619 ने लापरवाहीपूर्वक ओवरटेक करते हुए एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार पति-पत्नी सड़क पर गिर पड़े। हादसे में महिला के हाथ में चोट आई, जबकि दोनों बाल-बाल बच गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के बाद बस चालक रुका तक नहीं और बस लेकर मौके से फरार हो गया। हालांकि पीड़ित ने सूझबूझ दिखाते हुए भागती बस का नंबर नोट कर लिया।
पीड़ित ने संबंधित थाने में बस चालक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर बस और चालक की तलाश शुरू कर दी है।
गौरतलब है कि एक दिन पहले भी मधुबाला ट्रैवल्स की बस की टक्कर से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई थी। लगातार दूसरे दिन सामने आए इस हादसे ने शहर में बसों की तेज रफ्तार और लापरवाह संचालन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से ऐसे वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।
News by hello! DEWAS sources. Kindly DM for any issues .
.
In news ad
.
Dewas | Dewas City | Dewas Update | देवास | देवास शहर | Dewas News | Hello Dewas
#dewas #hellodewas #dewasnews #dewas