देवास। जिले के बिलावली क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों छात्राएं केपी साइंस कॉलेज में प्रैक्टिकल और रजिस्ट्रेशन के लिए जा रही थीं, तभी उनकी बाइक को एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी।
जानकारी के अनुसार, बीराखेड़ी निवासी मोना अपनी सहेली अर्चना के साथ बाइक से कॉलेज जा रही थी। बिलावली क्षेत्र में पहुंचते ही तेज गति से आ रहे एक चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों छात्राएं सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं।
घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तत्काल एमजी जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बताया कि दोनों की हालत गंभीर है, जिसके चलते उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर किया जा रहा है।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
News by hello! DEWAS sources. Kindly DM for any issues .
.
In news ad
.
Dewas | Dewas City | Dewas Update | देवास | देवास शहर | Dewas News | Hello Dewas
#dewas #hellodewas #dewasnews #dewas