देवास। माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षा में प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देवास का नाम रोशन करने वाली छात्राओं का शनिवार को स्थानीय उत्कृष्ट विद्यालय में सम्मान किया गया।
मुख्य अतिथि देवास विधायक गायत्री राजे पवार ने टॉपर छात्राओं पलक नामदेव, राशि माली और अक्षरा शिंदे को 10-10 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर विधायक पवार ने कहा कि "प्रतिभाओं का सम्मान करना हमारा कर्तव्य है। देवास की बेटियां आज पूरे प्रदेश में अपनी पहचान बना रही हैं। आप सभी हमारे शहर का भविष्य और मेरी सबसे बड़ी ताकत हैं।"
उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत जारी रखने की प्रेरणा देते हुए कहा कि यदि इस बार मनचाहा परिणाम नहीं मिला है तो निराश न हों, लगातार प्रयास करने वालों को सफलता अवश्य मिलती है।
कार्यक्रम का सबसे भावुक पल तब आया जब विधायक बच्चों के उत्साह को देखकर स्वयं उनके बीच पहुंचीं और विद्यार्थियों के साथ सेल्फी ली। इस दौरान पूरा परिसर तालियों और उत्साह से गूंज उठा।
कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी राजीव सूर्यवंशी, भाजपा नेता रघुवीर सिंह भदौरिया, मंडल अध्यक्ष शुभम चौहान, महामंत्री नवीन सिंह सोलंकी एवं विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।
News by hello! DEWAS sources. Kindly DM for any issues .
.
In news ad
.
Dewas | Dewas City | Dewas Update | देवास | देवास शहर | Dewas News | Hello Dewas
#dewas #hellodewas #dewasnews #dewas