विजयनगर: बिजयनगर में बार कौंसिल ऑफ राजस्थान के चुनाव के लिए शांतिपूर्ण मतदान जारी, वकीलों में उत्साह
बार कौंसिल ऑफ राजस्थान के सदस्यों के निर्वाचन के लिए बुधवार को स्थानीय न्यायालय परिसर बिजयनगर में मतदान शांतिपूर्ण माहौल में बुधवार दोपहर 2 बजे तक भी जारी है।वकीलों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा।बिजयनगर क्षेत्र में कुल 88 अधिवक्ता मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे है।शाम 5 बजे तक मतदान जारी रहेगा।बार कौंसिल के 23 सदस्यों के चुनाव के लिए मतदान हो रहा।