🔳शासकीय कन्या महाविद्यालय में अंतर कक्षा युवा उत्सव का शुभारंभ
🔳छात्राओं ने दिखाई कलात्मक प्रतिभा क्ले मॉडलिंग, पोस्टर, कार्टूनिंग, कोलाज और रंगोली प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा
🔳कटनी – शासकीय कन्या महाविद्यालय, कटनी में अंतर कक्षा महाविद्यालयीन युवा उत्सव 2026-27 का आयोजन 3 से 5 नवंबर तक किया जा रहा है। तीन दिवसीय आयोजन में रूपांकन, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक विधाओं से जुड़ी विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। युवा उत्सव का उद्देश्य छात्राओं की रचनात्मक प्रतिभा, साहित्यिक अभिरुचि और सांस्कृतिक क्षमताओं को प्रोत्साहित करने के साथ उन्हें अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए मंच प्रदान करना है।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. चित्रा प्रभात ने मां सरस्वती के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा उत्सव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इनके माध्यम से आत्मविश्वास, रचनात्मकता, कल्पनाशीलता और प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है।
युवा उत्सव के प्रथम दिवस रूपांकन विधा के अंतर्गत क्ले मॉडलिंग, पोस्टर, कार्टूनिंग, कोलाज, स्पॉट पेंटिंग एवं रंगोली प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इनमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी कलात्मक प्रतिभा और कल्पनाशीलता का प्रदर्शन किया।
क्ले मॉडलिंग में छात्राओं ने मिट्टी से आकर्षक आकृतियां एवं कलात्मक संरचनाएं बनाईं। पोस्टर प्रतियोगिता में सामाजिक, शैक्षणिक एवं समसामयिक विषयों पर संदेशपरक प्रस्तुतियां दी गईं। वहीं कार्टूनिंग में हास्य एवं व्यंग्य के माध्यम से महत्वपूर्ण विषयों को उकेरा गया। कोलाज और स्पॉट पेंटिंग में रंगों एवं चित्रों के जरिए छात्राओं ने अपनी सृजनात्मकता दिखाई, जबकि रंगोली प्रतियोगिता में आकर्षक एवं रंग-बिरंगी रंगोलियों ने सभी का ध्यान आकर्षित किया।
तीन दिवसीय युवा उत्सव के आगामी दिनों में साहित्यिक एवं सांस्कृतिक विधाओं के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
#JansamparkMP
#CMMadhyaPradesh
#DrMohanYadav51
#udaypratapmp
#jbpcommissioner
#katni
#कटनी