कोरबा: कटघोरा: हरदीबाजार में विधि-विधान से गौमाता की पूजा, अजय दुबे ने तिलक लगाकर उतारी आरती और खिलाए पकवान
Korba, Korba | Nov 10, 2026 दीपावली के पांच दिवसीय पर्व के अंतर्गत हरदीबाजार स्थित गौशाला में गोवर्धन पूजा के अवसर पर गौवंश की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई।इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता अजय दुबे ने गौमाता को तिलक लगाया, आरती उतारी और विभिन्न व्यंजन खिलाकर उनका पूजन किया।पूजा के दौरान गौवंश के प्रति श्रद्धा और सेवा भाव देखने को मिला।