पाटन: थाना प्रभारी ने पुलिसकर्मियों को रात्रि गश्त में तेज़ी लाने और संवेदनशील स्थानों पर चेकिंग करने के निर्देश दिए
पाटन थाना प्रभारी गोपेंद्र सिंह राजपूत ने सोमवार दोपहर लगभग 2:00 बजे पुलिस बल को निर्देशित करते हुए कहा कि रात्रि गश्त में तेजी लाई जाए साथ ही संवेदनशील स्थानों की भी विशेष चेकिंग हो जिससे कि अपराधियों की दर पकड़ की जा सके और आपराधिक वारदातों पर लगाम लगाई जा सके। थाना प्रभारी का कहना है कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश का पूरी गंभीरता से पालन किया जा रहा है।