सीकर: गुलाबी देवी स्कूल के पास ऑफिस के बाहर से बाइक चोरी, सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई वारदात
Sikar, Sikar | Jul 4, 2024 डॉक्यूमेंट जमा करने आए चोर गुलाबी देवी स्कूल के पास ऑफिस के बाहर खड़ी बाइक चोरी कर फरार हो गए। चोरी की वारदात ऑफिस के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। मामला सीकर की कोतवाली थाना क्षेत्र का है। फिलहाल कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश कर रही है।