सीकर: सेवद गांव के पास सदर थाना पुलिस की कार्रवाई , नकली नोटों के साथ दो युवक की रफ्तार
Sikar, Sikar | Jul 3, 2024 सदर थाना पुलिस ने आज एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली नोटों के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उन्हें मुखबिर से सूचना मिली थी, जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके पास से 500 रुपए के आठ नकली नोट बरामद हुए हैं। वहीं सदर थाना पुलिस अब गिरफ्त में आए हुए दोनों आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है।