सीकर: शहर के वार्ड नंबर 52 में 20 दिन से नहीं हुई पानी की सप्लाई, वार्डवासियों ने एईएन ऑफिस पर किया विरोध प्रदर्शन
Sikar, Sikar | Jul 3, 2024 शहर के वार्ड नंबर 52 में लाल सिंह कॉलोनी गली नंबर 11 में पिछले करीब 20 दिनों से पानी सप्लाई की समस्या बनी हुई है। कॉलोनी के लोग नवलगढ़ रोड स्थित एईएन ऑफिस पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया। वार्ड निवासी बृजेश सहित अन्य ने बताया कि पिछले करीब 20 दिनों से पानी की बूंद तक नहीं आ रही है। लोगों को टैंकर भी अपने खर्चे पर बुलाने पड़ रहे हैं।