सीकर: तारपुरा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर भाई ने भाई पर किया जानलेवा हमला, मामले की जांच में जुटी दादिया पुलिस
Sikar, Sikar | Jul 3, 2024 तारपुरा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर आज एक भाई ने दूसरे भाई के ऊपर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है तारपुरा के रहने वाले परमेश्वर ने आज दादिया थाने में मामला दर्ज कराया कि वह काम से नवलगढ़ जा रहा था इस दौरान उसके भाई शीशराम एवं उसके परिवार के लोगों ने उसे पर जानलेवा हमला कर दिया जिससे वह घायल हो गया। परिवादी की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।