लालगंज: मंगरावां रायपुर गांव में एक पड़ोसी ने 20 दिन के बकरी के बच्चे को धारदार हथियार से मौत के घाट उतारा, मुकदमा दर्ज
आजमगढ़ जनपद के गंभीरपुर थाना क्षेत्र के मंगरावां रायपुर गांव में बुधवार को एक पड़ोसी ने 20 दिन के बकरी के बच्चे का धारदार हथियार से सिर धड़ से अलग कर दिया। घटना के बाद बकरी की मालकिन की शिकायत पर गंभीरपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। जानकारी के अनुसार, मंगरावां रायपुर निवासी अनामिका पत्नी मनोज कुमार ने गंभीरपुर थाने में तहरीर दी ।