सहजनवा: गीडा इलाके के पिपरी गाँव में किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम, पुलिस जांच में जुटी
गोरखपुर के गीडा थाना क्षेत्र के पिपरी गांव में शनिवार देर रात 32 वर्षीय किसान हनुमान यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह संतराज यादव पहलवान के पुत्र थे और खेती-किसानी से परिवार का पालन-पोषण करते थे। परिजनों के अनुसार, हनुमान यादव को उनके बेटे ने घर के अंदर अचेत अवस्था में देखा, जिसके बाद उसने शोर मचाया।