पिपरा: हरिहरगंज सीता प्लस टू उच्च विद्यालय के एनसीसी कैडेटों ने निकाली हर घर तिरंगा रैली, गूंजे देशभक्ति के नारे
Pipra, Palamu | Aug 13, 2026 स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में हरिहरगंज शहर के आरके सीता +2 उच्च विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने गुरुवार को पूरे उत्साह और देशभक्ति के जज्बे के साथ हर घर तिरंगा रैली निकाली। हाथों में तिरंगा झंडा लेकर निकले एनसीसी कैडेटों ने शहर में देशभक्ति का माहौल बना दिया। इस दौरान भारत माता की जय और देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंज उठा।