टीकमगढ़: रिश्वतखोर बाबू को बचाने के आरोप में एबीवीपी का उग्र प्रदर्शन, शराब पीकर कॉलेज आने के भी लगे आरोप
शासकीय पीएम श्री स्नातकोत्तर महाविद्यालय में भ्रष्टाचार, अव्यवस्थाओं और तानाशाही के खिलाफ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कॉलेज प्रशासन पर रिश्वतखोर बाबू नितिन मिश्रा को बचाने का आरोप लगाते हुए प्रभारी प्राचार्य का घेराव कर ज्ञापन सौंपा।