भीलवाड़ा: खुद का अश्लील वीडियो बनाकर पति को फँसाने का मामला, न्याय के लिए भटकता पति, जिला पुलिस अधीक्षक से लगाई गुहार
भीलवाड़ा। शहर के गांधी नगर थाना क्षेत्र निवासी एक युवक ने अपनी पत्नी और उसके परिचित पर गंभीर आरोप लगाते हुए गिरफ्तारी के लिए जिला पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। युवक ने शिकायत में बताया कि लम्बे समय तक उसकी पत्नी द्वारा उसे झूठे मुकदमे में फंसाने के साथ-साथ अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का प्रयास किया जाता रहा।