कैलारस: गृह क्लेश से नवविवाहिता ने कीटनाशक पी, 1 साल के मासूम अनमोल को भी पिलाया, मुरैना रेफर
कैलारस तहसील के ग्राम कोटसिरथरा में ग्रह क्लेश के चलते निर्जला पत्नी संदीप कुशवाह ने कीटनाशक पीकर अपने 1 साल के मासूम बेटे को भी पिला दिया। घटना की जानकारी खेत पर सरसो काट रहे परिजनो को चली तत्काल उसे कैलारस अस्पताल निजी वाहन की सहायता से लाए। जहां ड्यूटी डॉक्टर ने उपचार देकर मुरैना के लिए रेफर किया है। यह घटना आज 5 मार्च दोपहर करीब 3:00 बजे के लगभग की है।