सारठ: MLA चुन्ना सिंह ने समर्थकों संग सारठ मजार पर की चादरपोशी, क्षेत्र में अमन-चैन की दुआ मांगी
MLA चुन्ना सिंह ने गुरुवार रात 9 बजे दर्जनों समर्थकों व पार्टी नेताओं संग वार्षिक उर्स मेले में सारठ मजार पर चादरपोशी कर क्षेत्र में अमन, चैन व खुशहाली की दुआ मांगी। वही समिति द्वारा मजार को सजाने-संवारने की मांग पर उन्होंने कहा कि 5 दशक से वो मजार पर चादरपोशी करते आ रहे हैं व मख्दूम बाबा की असीम कृपा है। उन्होंने कहा कि वो अपने स्तर से हर संभव प्रयास करेंगे