जमुई: इंदपे गांव में चार डिसमिल जमीन के लिए सगे भाइयों में हुआ खूनी संघर्ष, चार लोग घायल
Jamui, Jamui | Jul 19, 2026 टाउन थाना क्षेत्र के इंदपे गांव में रविवार की सुबह 9 बजे के करीब चार डिसमिल जमीन के विवाद में दो भाइयों के बीच जमकर मारपीट हुई। लाठी-डंडे और ईंट चलने से दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। एक पक्ष के श्रीधर राम और दूसरे पक्ष के गुलशन कुमार ने एक-दूसरे पर हमला करने का आरोप लगाया है।