पटना ग्रामीण: सीएम आवास के बाहर महुआ विधानसभा के जदयू समर्थकों ने टिकट को लेकर किया हंगामा
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर जदयू ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है और कई उम्मीदवारों को पार्टी का सिंबल भी दिया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ टिकट को लेकर जदयू समर्थकों ने सीएम आवास के बाहर खूब हंगामा किया। बुधवार दोपहर करीब 1:00 बजे सीएम आवास के गेट नंबर 2 पर जदयू समर्थकों ने महुआ विधानसभा से पहुंचकर खूब हंगामा किया।