कर्वी: विशेष अभियान दिवस पर एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण किया, 1368 फार्म-6 प्राप्त हुए
चित्रकूट। मऊ-मानिकपुर विधानसभा क्षेत्र में रविवार दोपहर दो बजे एसडीएम राम ऋषि रमन ने विशेष अभियान दिवस पर बूथों का निरीक्षण किया। अभियान में फार्म-6 के 1368, फार्म-7 के 74 और फार्म-8 के 211 आवेदन प्राप्त हुए। बीएलओ को आवेदनों के शीघ्र डिजिटाइजेशन के निर्देश दिए गए।