खेरागढ़: खेरागढ़ विधायक ने शिक्षक और स्नातक प्रत्याशियों के समर्थन में किया जनसंपर्क
Kheragarh, Agra | Oct 17, 2026 खेरागढ़ विधायक भगवान सिंह कुशवाहा ने शनिवार दोपहर 2 बजे सैंया क्षेत्र के नगला छारी स्थित श्रीमती सुमित्रा देवी इंटर कॉलेज और बीरई स्थित मोहर सिंह भारद्वाज इंटर कॉलेज पहुंचकर शिक्षक एवं स्नातक मतदाताओं से संवाद किया। उन्होंने आगरा खंड शिक्षक विधान परिषद प्रत्याशी हरिकिशोर तिवारी और स्नातक प्रत्याशी मानवेंद्र गुरुजी के समर्थन में मतदान की अपील की।