21 साल बाद पप्पू की घर वापसी से परिवार और गांव में खुशी का माहौल माँ के छलके खुशी के आशू
खेरागढ़ (आगरा)। लगभग 21 साल बाद अपने घर लौटे पप्पू को देखकर परिवार की खुशियां लौट आईं। उनके घर पहुंचने की खबर मिलते ही पूरे गांव में खुशी का माहौल बन गया और ग्रामीण पप्पू से मिलने के लिए एकत्रित हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पप्पू पुत्र भूरी सिंह आडतिया, निवासी गांव खानपुर, तहसील खेरागढ़, जिला आगरा, लगभग 21 साल पहले गांव से कहीं चला गया था। इसके बाद परिवार के लोगों ने उसे हर जगह तलाश किया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। काफी समय तक खोजबीन करने के बाद परिवार के लोग निराश हो गए थे।
इसी बीच सोशल मीडिया के माध्यम से पप्पू की बातचीत खानपुर गांव के एक युवक से हुई। युवक ने पप्पू की उसके परिवार के लोगों से बातचीत भी कराई, जिससे परिवार को उसके बारे में जानकारी मिली।
इसके बाद 18 अक्टूबर 2026 की रात करीब 11 बजे पप्पू अपने घर लौट आया। लगभग दो दशक बाद पप्पू को अपने बीच देखकर परिवार के लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। वहीं, उसके घर लौटने की खबर सुनकर गांव के लोग भी एकत्रित हो गए और पप्पू से मुलाकात कर उसका हालचाल जाना।
#highlight #viralreelschallenge #videosvirales #viralreelsシ #viralpost #videos
Kheragarh, Agra | Oct 19, 2026