बांसगांव: बेलीपार के मलाव गांव में मैगी और तरबूज खाने से एक ही परिवार के 11 लोग बीमार, स्वास्थ्य विभाग ने 165 ग्रामीणों की की जांच
गोरखपुर के बेलीपार थाना क्षेत्र स्थित मलाव गांव में मैगी और तरबूज खाने के बाद एक ही परिवार के 11 लोगों के बीमार पड़ने के मामले में स्वास्थ्य विभाग और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम सक्रिय हो गई है। शुक्रवार सुबह कौड़ीराम सीएचसी की टीम गांव पहुंची और अमरनाथ पांडेय के घर समेत आसपास के करीब 30 घरों में रहने वाले लगभग 165 लोगों की डोर-टू-डोर जांच की।