मंझनपुर: कादीपुर में पुलिस चौकी को मिला नया भवन, एसपी ने किया उद्घाटन, पौधरोपण कर बढ़ाया जागरूकता का संदेश
मंझनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कादीपुर चौकी को अब स्थायी ठिकाना मिल गया है। पहले थाना मंझनपुर परिसर से संचालित की जा रही कादीपुर पुलिस चौकी को अब ग्राम कादीपुर में नए भवन में स्थानांतरित कर दिया गया है। सोमवार को समय करीब 2 बजे पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने चौकी के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन फीता काटकर एवं शिलापट अनावरण कर किया।