लातेहार: लातेहार के पथकी जंगल में बारातियों से भरी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, आधा दर्जन बाराती घायल
शनिवार की दोपहर 2:30 बजे बरवाडीह प्रखंड के बवानडीहा ग्राम से लातेहार के सबानो ग्राम में बारात जा रही बारातियों से भड़ी सवारी गाड़ी पथकी जंगल में नियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हुई घटना में आधा दर्जन बाराती घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल लातेहार इलाज के लिए लाया गया जहां चिकित्सकों ने इलाज के उपरांत सभी की स्थिति सामान्य बताया।