लातेहार: पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकी हमले के विरोध में सनातन परिवार ने निकाली आक्रोश रैली, पाकिस्तान का पुतला फूंका
पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों पर आतंकवादियों द्वारा किए गए जघन्य और कायराना हमले के खिलाफ शुक्रवार की शाम करीब छह बजे समस्त सनातन परिवार,लातेहार के बैनर तले आक्रोश रैली निकाली गई। रैली थाना चौक से निकलकर मुख्य मार्ग होते हुए समाहरणालय परिसर पहुंची। जहां पाकिस्तान का पुतला दहन किया गया।