लातेहार: भट्टवा टोली जालिम में चार महिलाओं के साथ मारपीट, सदर थाने में दी शिकायत, सदर अस्पताल में हुआ इलाज
सदर थाना क्षेत्र के भटवाटोली जालिम निवासी महिलाओं ने शुक्रवार की दोपहर करीब बारह बजे सदर थाना मे आवेदन देकर मारपीट करने के संबंध में ध्यानाकृष्ट कराया है।दिए गए आवेदन मे कहा गया है।आदिवासी रैयती खतियानी जमीन पर अवैध रूप से जबरजस्ती मकान बनाने एवं मना करने पर गांव के ही आधा दर्जन से अधिक लोगों द्वारा मारपीट किया गया।