मुज़फ्फरनगर: MDA का बुलडोज़र फिर गरजा, शामली रोड पर अवैध कॉलोनी को किया ध्वस्त, अवैध कॉलोनी काटने वालों के उड़ाए होश
शामली रोड स्थित काली नदी धोबी घाट के पास अवैध कॉलोनी पर मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया। प्राधिकरण ने मौके पर बोर्ड लगाकर स्पष्ट चेतावनी दी कि इस भूमि पर किसी भी प्रकार का निर्माण प्रतिबंधित है और उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई होगी। लगातार चल रही कार्रवाई के बावजूद कॉलोनी माफिया बाज नहीं आ रहे, जिस पर MDA अब सख्त रुख बनाए हुए है