मुज़फ्फरनगर: पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़, फायरिंग कर भाग रहा गोकशी गैंग का 10 हजार का इनामी शातिर गोली लगने पर हुआ काबू
पिनना बाईपास पर नगर कोतवाली पुलिस और गोकशी करने वाले 10 हजार के इनामी बदमाश चांद के बीच मुठभेड़ हो गई। चेकिंग के दौरान पुलिस को देखकर वह बाइक से भागने लगा, लेकिन खेत में बाइक फिसल गई। घेराबंदी पर उसने पुलिस पर फायरिंग की, जिसमें जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया। पुलिस ने उससे तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद की है। आरोपी पर दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं।