मुज़फ्फरनगर: किरायेदारों की कुंडली खंगालने उतरी खाकी, एग्रीमेंट और हिस्ट्री की पड़ताल, अपराधियों पर लगेगी लगाम
पुलिस ने संदिग्धों की पहचान के लिए एक सप्ताह का विशेष किरायेदार सत्यापन अभियान शुरू किया है। एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत के अनुसार पहले मकान मालिकों को जागरूक किया जाएगा,फिर बिना सत्यापन किरायेदार रखने वालों पर कार्रवाई होगी।पुलिस एग्रीमेंट,पहचान और पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की जांच करेगी।अपराधियों की छिपी पहचान उजागर करना और शहर में रहने वालों का रिकॉर्ड होगा