खगौल: अनंत सिंह के समधी के घर शादी में पंजाब से आई किन्नरों ने मांगा सवा करोड़ का नेग,बोले- अब सीधे पोता होने पर आएंगे
मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। तिलक समारोह के बाद मंगलवार को किन्नरों की एक टोली अनंत सिंह के होने वाले समधी रणविजय कुमार सिंह के दानापुर स्थित घर नेग मांगने पहुंची। इस दौरान किन्नरों ने अपने पारंपरिक अंदाज में नाच-गाना करते हुए सवा करोड़ रुपये नेग की मांग की। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि छोटे सरकार के