छतरपुर: छतरपुर में घायल युवक को एम्बुलेंस में फर्श पर लिटाकर मेदिनीनगर भेजा, डीज़ल के लिए तड़पता रहा मरीज़
छतरपुर में शुक्रवार देर रात स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली का बेहद शर्मनाक और अमानवीय चेहरा सामने आया। दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में गंभीर रूप से घायल मरीजों को अनुमंडलीय अस्पताल से बेहतर इलाज के लिए एमएमसीएच मेदिनीनगर रेफर तो कर दिया गया, लेकिन उन्हें ले जाने के लिए अस्पताल के पास पर्याप्त एम्बुलेंस तक उपलब्ध नहीं थी। मजबूरी ऐसी कि एक ही एम्बुलेंस में दोनों