Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
चोरी
बीजेपी
Uttar_pradesh
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Nsui
Pmmodi
Telangana
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Sdm
Uttarakhand

छत्तीसगढ़ के तखतपुर क्षेत्र से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाली तस्वीर सामने आई है। यहां शासकीय प्राथमिक विद्यालय स्टेशन पारा के नन्हे विद्यार्थी पिछले कई दिनों से पेड़ की छांव में बैठकर पढ़ाई करने को मजबूर हैं। स्कूल भवन जर्जर होने के कारण दो वर्षों से कक्षाएं एक निजी मकान में संचालित की जा रही थीं, लेकिन मकान मालिक द्वारा निजी आवश्यकता के चलते मकान खाली कराने के बाद अब बच्चों के पास पढ़ाई के लिए कोई सुरक्षित भवन नहीं बचा है। जानकारी के अनुसार, विद्यालय का मूल भवन लंबे समय से जर्जर है, जिसके चलते शिक्षा विभाग ने अस्थायी व्यवस्था के रूप में निजी मकान में कक्षाएं संचालित कराई थीं। अब वह व्यवस्था भी समाप्त हो चुकी है। ऐसे में शिक्षक खुले आसमान के नीचे पेड़ की छांव में बच्चों को पढ़ाने के लिए मजबूर हैं।

Chhattisgarh, India | Jul 3, 2026