सहारनपुर: डीएम ने जवाहर नवोदय विद्यालय का किया औचक निरीक्षण, मेस में भोजन चखा और बच्चों की कॉपियां भी की जांच
सहारनपुर डीएम अरविंद कुमार चौहान ने शुक्रवार दोपहर एक बजे पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, अम्बेहटा चांद का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मेस, किचन, छात्रावास, कक्षाओं, पेयजल और खेल सुविधाओं का जायजा लिया। डीएम ने मेस किचन में पहुंचकर बच्चों के लिए तैयार भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता स्वयं जांची।