बिहारीगंज: मारपीट के पुराने मामले में आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
मोहनपुर पंचायत के गंगोरा गांव से पुलिस ने पूर्व के मारपीट मामले में नामजद आरोपी राकेश कुमार रोशन को गिरफ्तार किया है। सावित्री देवी ने एक जुलाई को मारपीट और सिर फोड़ने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने गुप्त सूचना पर आरोपी को घर से पकड़ा। थानाध्यक्ष लवकुश कुमार ने बताया कि आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।