21 महिलाओं को मिला पलाश टोटो, विधायक बसंत सोरेन ने सौंपी चाबियां
▪️ दुमका के मसलिया प्रखंड में विधायक बसंत सोरेन ने "दुमका पलाश टोटो" योजना का शुभारंभ किया।
▪️ सखी मंडल की 21 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए टोटो (ई-रिक्शा) की चाबियां सौंपी गईं।
▪️ जेएसएलपीएस के माध्यम से आसान किस्तों पर ऋण उपलब्ध कराकर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल।
▪️ लाभुकों को सीआईएफ के तहत ₹2.16 करोड़ और सीसीएल के तहत ₹2.01 करोड़ की वित्तीय सहायता प्रदान की गई।
▪️ विधायक ने कहा कि महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण राज्य सरकार की प्राथमिकता है।
▪️ अधिकारियों ने लाभुकों से टोटो को स्थायी आय का माध्यम बनाने की अपील की।
#DumkaNews #Masalia #PalashToto #JSLPS #JharkhandNews