बक्सर: गेहूं खरीद की तिथि समाप्त, विभाग लक्ष्य का 1% भी गेहूं नहीं खरीद सका
Buxar, Buxar | Jun 16, 2025 जिले में सरकारी स्तर पर गेंहू खरीद की तिथी 15 जून को हीं समाप्त हो चुकी है। लेकिन पिछले ढाई माह में लक्ष्य का 1 फिसदी भी विभाग गेंहूं नहीं खरीद सका। गेंहू खरीद को लेकर जिला सहकारिता विभाग ने जिले में कुल 125 पैक्स व 8 व्यापार मंडल को गेहूं क्रय केन्द्र के रूप में चयनित किया था। गेहूं की खरीद लक्ष्य का 6137 एमटी के विरुद्ध 58.400 मिट्रिक टन गेहूं की खरीद हुई।