भीलवाड़ा: भीलवाड़ा में शुक्रवार को कई इलाकों में मेंटेनेंस कार्य के चलते बिजली कटौती रहेगी
भीलवाड़ा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में शुक्रवार, 17 जुलाई को रखरखाव कार्य के चलते निर्धारित समय के लिए विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (अविविनिलि) के सहायक अभियंता राम मिलन यादव ने बताया कि उपभोक्ता आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें। पहले चरण में सुबह 7.30 से 11.30 ओर दूसरे चरण में सुबह 9 से शाम 4 बजे तक बिजली बंद रहेगी।