मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रीवा जिला संगठन प्रभारी श्री रविन्द्र सिंह चौहान के निवास पहुँचकर उनके पिताजी स्व. श्री हेमंत सिंह चौहान के निधन पर शोक संवेदनायें व्यक्त कीं
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को ग्वालियर प्रवास के दौरान भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं रीवा जिला संगठन प्रभारी श्री रविन्द्र सिंह चौहान के निवास स्थान पहुँचे और उनके पूज्य पिताजी स्व. श्री हेमंत सिंह चौहान के निधन पर शोक संवेदनायें व्यक्त कीं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव, श्री रविन्द्र सिंह चौहान के गुलमोहर गार्डन भिण्ड रोड स्थित निवास पर पहुँचे और उनके पिता स्व. हेमंत सिंह चौहान की त्रियोदशी में शामिल हुए। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की और उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।
#gwalior
PRO Gwalior
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh