बरकागाँव: बड़कागांव में कुशवाहा समाज अध्यक्ष सोहनलाल मेहता ने किसी एक प्रत्याशी को समर्थन देने से किया इनकार
केंद्रीय कुशवाहा समाज कर्णपुरा क्षेत्र बड़कागांव के सचिव गिनी वर्मा, कोषाध्यक्ष सबूर महतो,उपाध्यक्ष श्याम नंदन किशोर और महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष बासमती कुमारी के द्वारा जो मीडिया के माध्यम से बड़कागांव कुशवाहा समाज जेएलकेएम प्रत्याशी बालेश्वर कुमार को पूर्ण समर्थन करने की जो बात कही गई है इसका कोई निर्णय बड़कागांव कुशवाहा समाज के बैठक में नहीं लिया गया है।