बरकागाँव: विकास सेवा समिति का 18वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया, बेहतर कार्य करने वाले सदस्यों को सम्मानित किया गया
प्रखंड के डेली मार्केट के बगल में गोरा बाजार में संचालित विकास सेवा बचत एवं साख स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड का 18 वर्षगांठ बड़े धूमधाम के साथ और बेहतर कार्य करने वाले सदस्यों को सम्मानित कर मनाया गया। 18 वर्षगांठ के शुभ अवसर पर सर्वप्रथम विकास सेवा समिति के ऑफिस में पूजा पाठ किया गया तत्पश्चात सम्मान समारोह का आयोजन किया गया ।