जमुई: भछियार में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट और पत्थराव में दो युवक घायल, पुलिस जांच में जुटी, घटना का वीडियो आया सामने
Jamui, Jamui | Jun 28, 2026 शहर के भछियार मोहल्ला में मामूली बात को लेकर रविवार को दिन के 11:30 बजे दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान दोनों तरफ से पत्थराव भी की गई। इस मारपीट में दोनों तरफ से एक- एक युवक घायल हो गया। दोनों घायलों का सदर अस्पताल में इलाज कराया गया है। वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा घटना की जांच पड़ताल में जुट गई।