पटियाली: सिढपुरा कस्बा के सुदामा नगर में खाली दुकान में फंदे पर लटका मिला युवक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी
कासगंज के सिढपुरा कस्बे के मोहल्ला सुदामा नगर में शुक्रवार सुबह एक खाली दुकान में 35 वर्षीय राज किरण उर्फ राहुल का शव फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्राधिकारी अमित कुमार ने मौके का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।