टीकमगढ़: डूंडा खेरा निवासी नाबालिग ने जहरीला पदार्थ खाया, हालत बिगड़ने पर ज़िला अस्पताल रेफर
टीकमगढ़ जिले के डूंडा खेरा गांव में एक नाबालिक ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ी तो परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बल्देवगढ़ लेकर पहुंचे थे। जहां उसे प्राथमिक उपचार देकर हालत गंभीर होने के चलते जिला अस्पताल रेफर किया गया था। जिला अस्पताल में बालिका को भर्ती का उपचार दिया जा रहा है।