टीकमगढ़: कौड़िया गांव में महिला की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, पोस्टमार्टम के बाद शव सौंपा
टीकमगढ़ जिले के कौड़िया गांव में एक महिला की मौत हो गई। मृतक महिला का नाम शकुंतला यादव है। महिला के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर महिला की हत्या का आरोप लगाया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक महिला के शव का जिला अस्पताल में पीएम हुआ और शव परिजनों को सोपा गया।