पोलायकलां: अकोदिया में पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से स्वागत किया
मध्य प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल गुरुवार शाम 6 बजे भोपाल से शाजापुर जाते समय अकोदिया पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और नारों के साथ उनका स्वागत किया। इस दौरान जिला अध्यक्ष नरेश्वर प्रताप सिंह, रामवीर सिकरवार, महेंद्र मेवाड़ा, राहुल मंडलोई, सोनू गुर्जर सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।