बालाघाट: नाले में डूबने से 8 वर्षीय बालक की मौत, गांव में पसरा मातम, मामा गांव दुगलई आया था दिव्यांश
20 अप्रैल की शाम करीब 5 बजे दिव्यांश अन्य दो बच्चों के साथ बकरी चराने गया था। इसी दौरान एक बच्चा बकरियों की ओर चला गया, जबकि दिव्यांश और एक अन्य बालक पास के नाले में नहाने लगे। नहाते समय दिव्यांश गहरे पानी में चला गया और डूब गया। साथ में मौजूद बच्चे ने तुरंत गांव पहुंचकर परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और नाले से दिव्यांश को बाहर निक